वीरता, शांति और समृद्धि का प्रतीक हमारा तिरंगा अद्वितीय है

जय हिन्द सखी मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ
देवास। जय हिन्द सखी मंडल द्वारा छात्राओं में राष्ट्रीय स्वाभिमान जाग्रत करने केेे उद्देश्य से संकल्प सभा का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया हर घर तिरंगा अभियान के संदर्भ में तनुश्री विश्वकर्मा ने बताया कि तिरंगे पर सबका अधिकार है। देशवासियों के सम्मिलित प्रयास से ही भारत को स्वतंत्रता की प्राप्ति हुई है। आजादी के बाद से देश की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण हमारे और तिरंगे केे बीच दूरी बनी रही। आज जब नियमानुसार तिरंगा फहराने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को मिल गया है तो यह हमारे राष्ट्रीय मान-अभिमान के क्षेत्र में दूरगामी कदम है। तिरंगे ने हमें राष्ट्रीय गौरव का स्मरण करा दिया है। स्नेहा ठाकुर ने कहा कि हमें हर घर तिरंगा अभियान में अपना पूरा सहयोग प्रदान करना है। वीरता, शांति और समृद्धि का प्रतीक हमारा तिरंगा अद्वितीय है। तिरंगा हमें याद दिलाता है कि हम ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं। अधिकारों से पहले कर्तव्यों को प्रमुुखता दें। सभी के प्रति आदर भाव रखें। तिरंगे के सामने कोई छोटा बड़ा नहीं सब समान है। रविन्द्र वर्मा, इमदाद शेख और अनुभव मिश्रा द्वारा तैयार किये गये तिरंगा अभियान सेल्फी स्टेण्ड के साथ अपना फोटो लेकर प्रारंभ हुए कार्यक्रम में पूनम राठौर, अंजली राणे, प्रियंका गोस्वामी, माही चौधरी, उषा पटेल, गुंजन भोसले, आराधना पांचाल, संगीता कलेसरिया, अंकिता बालोदिया, गरिबा नाज मंसूूरी, पायल जैन, शालू परमार और संतोष भिलाला सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। संचालन लक्ष्मी बाली ने किया तथा आभार परी बाली ने माना